दौसा. जिले में सिकंदरा कस्बे के बांदीकुई रोड पर मंगलवार तड़के बारातियों से भरी एक बस आगे चल रही दूसरी बस से टकरा गई। हादसे में पीछे चल रही बस में सवार 8 बराती घायल हो गए। इसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को सिकंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, सभी घायल उत्तरप्रदेश के हाथरस व अलीगढ़ के रहने वाले हैं। जो बस में सवार होकर बांदीकुई गए थे। बारात में शामिल होकर रात को बस से जयपुर लौट रहे थे। दो बसे बारातियों को लेकर जयपुर जा रही थी। रात करीब 2 बजे सिकंदरा में बांदीकुई में मल्होत्रा हॉस्पिटल के सामने ब्रेकर पर आगे वाली बस ने ब्रेक लगाया तो पीछे चल रही बस टकरा गई। जिसमें पीछे चल रही बस में सवार 8 यात्री घायल हो गए। जिन्हें राजकीय हॉस्पिटल सिकंदरा में भर्ती कराने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर भेज दिया। इस हादसे में 2 बच्चे प्राची और प्रशांत के साथ राजवती सागर, फूलवती, सुधा, सुजाता, गुड्डी और रवि घायल हो गए।
न्यूज़ ओर फोटो- अतुल शर्मा