किशनगढ़बास (अलवर)। किशनगढ़बास क्षेत्र के नगली पठान गांव मे बीती रात पंचायत चुनाव परिणाम को लेकर हुई हिंसा में 6 महिलाओ सहित एक दर्जन लोग हुए घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर रैफर किया गया है।
पंचायत चुनाव परिणाम आने के बाद पंच पद की हार जीत को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पत्थर, लाठियों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के लोगो ने पुलिस पर समय पर नहीं आने का आरोप लगाया।
परिणाम आने के बाद जयनारायण के समर्थक उसके पक्ष के लोगों पर तंज कसने लगे, चिढ़ाने और गाली-गलौज करने लगे।
हारने वाले प्रत्याशी पक्ष के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए तथा जयनारायण के करीब दो दर्जन समर्थकों ने पत्थरों, लाठी व फरसो से उनके समर्थकों पर हमला कर दिया। इस पर चंदू के पक्ष के लोग बीच बचाव करने आए जिसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए।
घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घायलों ने बताया कि हमले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन वहां से कोई नहीं आया तो थाने जाकर हमले की जानकारी दी। इसके बाद भी कोई नहीं आया तो कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। चंदू खान ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घायल हैं। उनका स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
न्यूज व फोटो : कमलेश पमनामी